खूनखराबा: नाबालिगों ने गोल गप्पे बेचने वाले के सीने में घोंप दिया चाकू, कैमरों में दिखे नाबालिग, तमाशबीन बने रहे लोग

Spread the love

 

 

सुल्तानपुरी इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर नाबालिगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान एक्स ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरा (19) के रूप में हुई है। हमले के दौरान चाकू उसके सीने के बाईं ओर फंस गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।’

पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई दोपहर सवा तीन बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को बी ब्लॉक में वारदात की जानकारी मिली।

 

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धीरेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर रेहड़ी लेकर बी ब्लॉक पहुंचा। एक नाबालिग उसके पास आकर उसके जेब को टटोलने लगा। धीरेंद्र के विरोध करने पर बदमाश के अन्य साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने पहले धीरेन्द्र की पिटाई की और फिर एक बदमाश ने चाकू निकालकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

उसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। जांच के दौरान पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें चारों आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस को पता चला कि सभी नाबालिग इलाके के रहने वाले हैं। उसके बाद पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए दबिश दी। सभी अपने घर से गायब मिले। पुलिस ने शुक्रवार तड़के पार्क से चारों आरोपियों को दबोच लिया।


Spread the love
और पढ़े  ब्लाइंड मर्डर सुलझा: बेटे के कत्ल में पिता और दोस्त पकड़े, डॉक्टर का बहाना कर ले गए, पत्थर से मारा
  • Related Posts

    उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत…


    Spread the love

    ब्लाइंड मर्डर सुलझा: बेटे के कत्ल में पिता और दोस्त पकड़े, डॉक्टर का बहाना कर ले गए, पत्थर से मारा

    Spread the love

    Spread the loveसाउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या के आरोप में उसके पिता तालुकदार…


    Spread the love