हल्द्वानी / भीमताल: पहाड़ी दरकने से 3 से 4 घंटे तक बंद रहा भीमताल-हल्द्वानी मार्ग, यात्री और सैलानी रहे परेशान

 

 

भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में सलड़ी के पास रविवार की दोपहर बाद 3.30 बजे पहाड़ी के दरकने से मलबे के भारी मात्रा में सड़क पर गिरने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। सड़क पर यातायात बंद होने के चलते वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम में एक एबुलेंस भी फंसी रही।

भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने सड़क पर भारी मलबा आने के चलते अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, भीमताल, चंपावत, धानाचूली, धारी, पहाड़पानी से आने वाले वाहनों को भवाली-ज्योलीकोट मोटर मार्ग होते हुए हल्द्वानी की तरफ भेजा। सड़क पर मलबा आने पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से मलबा हटाया। मलबा अधिक होने से भीमताल चेयरमैन सीमा टम्टा ने भी पालिका की एक जेसीबी मलबा हटाने के लिए भेजी। सड़क पर जाम के चलते सैलानियों को काठगोदाम से ट्रेनों के छूटने का भी भय बना रहा।

लोक निर्माण विभाग के जेई केके पाठक ने बताया कि सड़क पर मलबा भारी मात्रा में आया था। उन्होंने कहा कि तीन जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। उन्होंने कहा ने विभाग की जेसीबी मौके पर रखी गई है। मलबा आने की दशा में जेसीबी से मलबा हटाया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से आवाजाही करते समय पहाड़ी से गिरते मलबे और पत्थरों का ध्यान रखने की अपील की है।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी की प्रेसकांफ्रेंस, कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी BJP
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…