बरेली में CM योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला

रेली के भोजीपुरा इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 31 जुलाई को डायल 112 पर फोन कॉल कर यह धमकी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हवालात से लंगड़ाते दिख रहा है। हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहा है।

 

दरोगा को भी धमकाया था 
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घंघोरा पिपरिया रोड स्थित मार्डन विलेज निवासी अनिल कुमार ने यह धमकी दी थी। लखनऊ स्थित डायल 112 मुख्यालय से भोजीपुरा पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। उप निरीक्षक सुशील कुमार ने अनिल कुमार को फोन किया। अनिल कुमार ने उन्हें भी निलंबित कराने की धमकी दी। वह पुलिस को अपना गलत पता और स्थान बताकर गुमराह करता रहा।

 

आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी 
पुलिस ने मंगलवार को उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर 31 जुलाई को ही अनिल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को हवालात से निकाला गया, तो वह लंगड़ाता हुआ दिखा। उसने हाथ जोड़ और कान पकड़कर माफी मांगी। बोला, योगी जी माफ कर दीजिए।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। अनिल कुमार के खिलाफ इज्जतनगर थाने में वर्ष 2024 और 2026 में दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों की जानकारी भी पुलिस ने दी। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में अदालत में पेश किया है।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…