पीएनबी- पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे, ये जरूरी खबर आपके लिए जल्दी से 31 मई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएंगे खाते

पीएनबी- पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे, ये जरूरी खबर आपके लिए जल्दी से 31 मई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएंगे खाते

पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि कम से कम तीन साल से निष्क्रिय पड़े खाते और बिना बैलेंस वाले खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा है कि यदि ग्राहक 31 मई, 2024 तक केवाईसी की प्रक्रिया (नो योर कस्टमर) पूरी नहीं कर लेते हैं तो पिछले तीन वर्षों से बिना किसी गतिविधि और बिना बैलेंस वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा। इस तारीख के बाद खाताधारकों को आगे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।

हालांकि, बैंक ने बताया है कि कुछ खातों इस मामले में छूट दी गई है, यानी कुछ विशेष तर के खाते बंद नहीं होंगे। ये डीमैट खातों, लॉकर या सक्रिय स्थायी निर्देशों से जुड़े खाते हैं।

<strong>पीएनबी- पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे, ये जरूरी खबर आपके लिए जल्दी से 31 मई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएंगे खाते</strong>
25 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों, नाबालिग खातों, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एसएसवाई, एपीवाई, डीबीटी जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए खोले गए खातों और अदालत के आदेशों, आयकर विभाग के आदेशों या अन्य वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा फ्रीज किए गए खातों को भी छूट दी गई है।

पीएनबी सुरक्षा जोखिमों से बचने और निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा है। खाते को पुनः सक्रिय करने के लिए, ग्राहकों को अपने निकटतम बैंक शाखा में आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।

और पढ़े  चीन को बड़ा बाजार बनाने का इरादा: पीयूष गोयल बोले- वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…