रामनगरी की ऐतिहासिक सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी का 400 वर्ष पुराना सिंहद्वार रात्रि 11 बजे ढहाया गया।

रामनगरी की ऐतिहासिक सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी का 400 वर्ष पुराना सिंहद्वार रात्रि 11 बजे ढहाया गया।

रामनगरी की ऐतिहासिक सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी का 400 वर्ष पुराना सिंहद्वार सोमवार रात्रि 11 बजे ढहाया।

अयोध्या। रामनगरी की ऐतिहासिक सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी का 400 वर्ष पुराना सिंहद्वार सोमवार रात्रि 11 बजे ढहा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सहित भारी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी रही।

राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में तीन प्रमुख पथ को भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ है। यह सभी मार्ग राम मंदिर तक जाएंगे। वहीं नया घाट से सहादतगंज तक के राम पथ निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग को फोर लेन के रूप में बनाये जाने के लिए नया घाट से टेढ़ी बाजार तक 20 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या दुकानों और प्राचीन भवनों को तोड़ा गया है। इसी तरह चौड़ीकरण की जद में आ रहे हनुमानगढ़ी के इकलौते ऐतिहासिक सिंहद्वार को भी तोड़ दिया गया।

एसडीएम राम कुमार शुक्ला ने बताया कि आज हनुमान गढ़ी का सिंह द्वार गिराया गया है। इसके लिए हनुमान गढ़ी के पंचों के द्वारा सहमति लिया गया था। राम पथ निर्माण की जद में आ रही कुछ विल्ड़िंग बची हुई थी उसे गिराया जा रहा है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया यह सिंहद्वार 400 वर्ष प्राचीन रहा था। आज इसे भी तोड़ दिया गया। अयोध्या में विकास का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण कई मन्दिरों के गेट गिराए जा चुके हैं और आज यह सिंह द्वार भी धराशाई हो गया है

और पढ़े  बीयर गिरने पर पीट-पीटकर मार डाला: दोस्तों संग पार्टी करने गया था दलजीत, माफी मांगता रहा पर नहीं पसीजा दिल
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…