स्टीव जॉब्स: एक बैंक के कागज के टुकड़े की कीमत 87 लाख की,क्या कुछ है इसमें खास ||

Spread the love

स्टीव जॉब्स: एक बैंक के कागज के टुकड़े की कीमत 87 लाख की,क्या कुछ है इसमें खास ||

पुरानी चीजों की नीलामी के बारे में अक्सर आपने सुना होगा, जिसकी कीमत लाखों में होती है। लेकिन क्या 47 साल पुराने एक कागज के टुकड़े की कीमत लाखों में हो सकती है। एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किए गए चेक को एक नीलामी में 106,985 डॉलर यानी करीब 87 लाख 93 हजार रुपये में खरीदा गया है। जबकि यह चेक केवल 175 डॉलर (करीब 14 हजार रुपये) के लिए भरा गया था। चलिए जानते हैं कि चेक में ऐसा क्या है, जो इसे इतना कीमती और खास बनाता है।

47 साल पुराना है चेक
Macrumors की रिपोर्ट के अनुसार, आरआर नीलामी द्वारा आयोजित नीलामी के माध्यम से स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किए नए इस चेक को 106,985 डॉलर में बेचा गया। यह नीलामी 17 अप्रैल तक चली थी। और इस चेक पर उस समय जो कीमत लिखी थी वह 175 डॉलर है। यानी 14 हजार रुपये कीमत वाले इस चेक को कई गुना कीमत पर खरीदा गया है।
यह चेक 47 साल पुराना है और इसे साल 1976 में एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा भरा गया था। चेक क्रैम्प्टन, रेम्के और मिलर, आईएनसी के लिए भरा गया था, जो एक परामर्श फर्म है जो उत्तरी कैलिफोर्निया में तकनीकी कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है।

यह चेक इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें एपल के पहले ऑफिस का मूल पता “770 Welch Rd., Ste. 154, Palo Alto” लिखा हुआ है। यह एपल का पहला ऑफिशियल एड्रेस है। यह स्थान कंपनी के लिए एक जवाब देने वाली सर्विस और मेल ड्रॉप के रूप में कार्य करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

और पढ़े  पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत में लागू हुआ ECA,तेल और गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *