आतंकी हमला: पाकिस्तान के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई,जहाजों की एंट्री बैन से लेकर डाक-पार्सल पर पाबंदी

 

हलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले डाक-पार्सल पर भी रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान का झंडा लगे जहाजों को भी भारत के बंदरगाहों पर रुकने से रोक लगा दी है।

आयात पर पूरी तरह से रोक
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान से आने वाले सभी आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाती है। इसके बाद तीसरे देश से होते हुए भी पाकिस्तान का सामान भारत नहीं आ पाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाला सभी आयात पर अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लगाया गया है। इस प्रतिबंध में किसी भी छूट को भारत सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।’

पाकिस्तान के जहाजों की भारतीय बंदरगाहों पर नो एंट्री
भारत ने पाकिस्तान पर दूसरा प्रहार, उसके जहाजों की भारतीय बंदरगाहों पर एंट्री बैन करके किया है। भारत सरकार ने आदेश में कहा है कि पाकिस्तान का झंडा लगे किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही भारत का झंडा लगा कोई भी जहाज पाकिस्तान के बंदरगाह पर भी नहीं रुकेगा। हालांकि किसी अपवाद के मामले पर सरकार अंतिम फैसला करेगी।  वहीं पाकिस्तान की सरकार ने भी अपनी बौखलाहट छिपाने के लिए भारत के जहाजों को पाकिस्तानी बंदरगाहों पर रुकने से रोक दिया है।

डाक-पार्सल भी बंद
भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी डाक-पार्सल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत सरकार ने तय किया है कि पाकिस्तान से हवा, जमीन के द्वारा आने वाले सभी डाक-पार्सल का आदान-प्रदान स्थगित कर दिया गया है।

और पढ़े  जिनपिंग के दौरे की तैयारी: ट्रंप एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत, किन मुद्दों पर होगी बात...
भारत की कार्रवाई के डर से घबराया पाकिस्तान
वहीं भारत के सैन्य कार्रवाई करने के डर से पाकिस्तान इस कदर घबराया हुआ है कि उसने शनिवार को अपनी जमीन से जमीन पर मार करने वाली अब्दाली मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया। इस मिसाइल की रेंज 450 किलोमीटर है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स को फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया हुआ है और उसके विमान लगातार निगरानी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमानों से निगरानी और सैनिकों की मूवमेंट आदि के काम में ही पाकिस्तान की सेना हजारों करोड़ रुपये फूंक चुकी है।
  • Related Posts

    अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

    अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल एफ-35 के कुछ पुर्जों के हांगकांग पहुंचने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुर्जे ऑस्ट्रेलिया…

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…