Terrorist- यूपी से गिरफ्तार हुआ खालिस्तानी आतंकी,एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 30 साल से फरार चल रहा मंगत सिंह अरेस्ट

 

तंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 वर्षों से फरार चल रहे खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को पकड़ा है। मंगत पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम था। नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

 

मूलरूप से पंजाब के अमृतसर के मझीटा का रहने वाले मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। संगत सिंह को साल 1990 में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मंगत सिंह भी इस संगठन का सक्रिय सदस्य था।

 

 

 

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…