हरियाणा में बदमाशों का आतंक: पानीपत में वार्ड 6 की पार्षद के ससुर समेत तीन पर हमला, गोली लगने से एक घायल

नूरवाला की गीता कॉलोनी में बुधवार देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी। गोली लगने से लखन घायल हो गया। वहीं, ईशम पांचाल और प्रिंस को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान हमलावरों ने लखन को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने ईशम पांचाल और प्रिंस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
और पढ़े  ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…