टेलीग्राम: इस देश में टेलीग्राम पर जल्द लगने वाला है बैन,सरकार ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Spread the love

वियतनाम सरकार जल्द ही लोकप्रिय मैसेजिंग एप टेलीग्राम को देश में बैन करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसा, सरकार का आरोप है कि टेलीग्राम पर अवैध सामग्री का प्रसार हो रहा है और यह स्थानीय नियमों का पालन नहीं कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देश की सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों के लिए हो रहा है।

 

जहरीले” कंटेंट का अड्डा बनते ग्रुप

वियतनाम के मंत्रालय सार्वजनिक सुरक्षा ने दावा किया है कि देश में कई टेलीग्राम ग्रुप अब “विषाक्त” कंटेंट के केंद्र बन चुके हैं। इनमें सरकार विरोधी कंटेंट, धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की तस्करी और यहां तक कि अवैध डेटा की खरीद-बिक्री तक शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम ने न तो इस तरह की सामग्री को हटाने में सहयोग किया है और न ही वियतनाम में खुद को आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया है, जो कि देश के कानून के तहत अनिवार्य है।

इंटरनेट प्रदाताओं को मिला निर्देश

स्थानीय टेलीकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को टेलीग्राम को ब्लॉक करने का निर्देश दिया जा चुका है, हालांकि टेलीग्राम और वियतनाम की टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

ऑनलाइन कंट्रोल बढ़ा रहा है वियतनाम

वियतनाम की एकदलीय सरकार पिछले कुछ वर्षों से इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण बढ़ा रही है। भले ही फेसबुक और यूट्यूब अभी भी देश में उपलब्ध हैं, लेकिन सरकार ने असहमति और बिना अनुमति वाली सामग्री पर सख्त रुख अपनाया है। 2023 में सरकार ने एक नियम लागू किया था, जिसमें विदेशी सोशल मीडिया कंपनियों को अपने यूजर्स की पहचान सत्यापित कर सरकार को देने का प्रावधान किया गया था।
टेलीग्राम पर कई गंभीर आरोप
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, टेलीग्राम को बार-बार इस तरह के कंटेंट की निगरानी करने और हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन कंपनी ने किसी तरह का सहयोग नहीं किया। इतना ही नहीं, टेलीग्राम ने वियतनाम में व्यवसाय पंजीकरण तक नहीं कराया है, जो वहां के कानून के तहत अनिवार्य है।

सरकार ने अब स्थानीय टेलीकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिए हैं कि वे टेलीग्राम की सेवाएं ब्लॉक करना शुरू करें। हालांकि अभी तक टेलीग्राम और वियतनाम की तकनीकी मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 2 भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति

यह कदम वियतनाम की सरकार द्वारा डिजिटल स्पेस पर नियंत्रण बढ़ाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। देश में फेसबुक और यूट्यूब जैसे वैश्विक प्लेटफॉर्म्स अभी चालू हैं, लेकिन सरकार ऑनलाइन असहमति और अवैध सामग्री के प्रति सख्त रवैया अपना रही है। 2023 में सरकार ने यह नियम भी लागू किया था कि विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की पहचान सत्यापित करनी होगी और जरूरत पड़ने पर वह जानकारी सरकार को देनी होगी।

जहां कुछ लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है, वहीं सरकार का कहना है कि यह कदम देश में स्थिरता बनाए रखने और डिजिटल कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं।

अब यह देखना होगा कि वियतनाम में टेलीग्राम का भविष्य क्या होता है, क्योंकि सरकार ने संकेत दे दिए हैं कि जो प्लेटफॉर्म स्थानीय नियमों के अनुरूप नहीं होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love