बंगाल में बस कुछ ही देर में शुभेंदु सरकार का शपथ ग्रहण,ब्रिगेड ग्राउंड में PM मोदी और शुभेंदु अधिकारी का रोड शो

Spread the love

श्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद हैं।

 

 

पीएम मोदी और शुभेंदु ने टैगोर को पुष्प अर्पित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

 

ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो

ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

 

 

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे ब्रिगेड ग्राउंड

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। उम्मीद जताई गई है कि 50 हजार लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  कल से ₹35 / किलो मिलेगा प्याज, कांदा एक्सप्रेस आज पहुंचेगी दिल्ली, फिर देश के अन्य हिस्सों में आपूर्ति
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love