स्वाति मालीवाल: बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा..

Spread the love

स्वाति मालीवाल: बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा..

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी हुई। पेशी से पहले बिभव कुमार का मेडिकल हुआ। सुनवाई के दौरान बिभव कुमार को कोर्ट ने चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। बीती 18 मई को पुलिस ने बिभल कुमार को गिरफ्तार किया था।

आज खत्म हुई बिभव कुमार की पुलिस हिरासत
बीती 19 मई को स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में तीस हजारी अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बिभव कुमार के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया था कि पुलिस ने सात दिनों की रिमांड मांगने के लिए आवेदन दायर किया था जिसमें से पांच दिनों की रिमांड दी गई। 23 मई को उन्हें फिर से पेश किया जाएगा। इस दौरान उन्हें अपने वकील से मिलने की अनुमति दी गई थी। जांच और उसके परिवार के सदस्यों को भी यदि चिकित्सा आधार पर किसी दवा की आवश्यकता होगी तो वह प्रदान की जाएगी।

13 मई की घटना के बारे में खुद स्वाति मालीवाल ने बताया
इससे एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एक साक्षात्कार में अपने साथ हुई 13 मई की घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घटना के दिन अरविंद केजरीवाल दूसरे कमरे में थे। मेरी पिटाई हुई मैं चीखती रही लेकिन वह बाहर नहीं आए। यही नहीं आज तक अरविंद केजरीवाल ने मुझे एक फोन भी नहीं किया। स्वाति ने एक साक्षात्कार में कहा, 13 मई को सुबह करीब 9 बजे मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में बैठने के लिए कहा और बताया कि अरविंद घर पर हैं और वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार आक्रामक स्थिति में आए।

और पढ़े  पीएम मोदी: नन्हे मेहमान के साथ 'प्रधानसेवक', सोशल मीडिया पर वायरल है बच्चे के साथ PM मोदी की ये तस्वीर

Spread the love
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात,राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते…


    Spread the love

    होर्मुज में तनाव के बीच बोली सरकार- पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, देश में 60 दिन का तेल भंडार मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *