मुंबई- उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुनेत्रा पवार ने संभाला पदभार, कैबिनेट से पहले पार्टी मंत्रियों से की मुलाकात

Spread the love

दिवगंत अजित पवार की पत्नी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मुंबई स्थित मंत्रालय में अपने कार्यालय में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर नया पदभार ग्रहण किया। इसके बाद आज वे आज मंत्रिमंडल कि बैठक करेंगी। हालांकि मंत्रिमंडल की बैठक से पहले सुनेत्रा ने पार्टी के मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार और एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उनके शपथ ग्रहण को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

 

बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सुनेत्रा पवार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना से की। उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकांकरे और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।

 

सुनेत्रा पवार को कौन-कौन सी जिम्मेदारियां
हाल ही में महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए विभाग आवंटन के अनुसार सुनेत्रा पवार को राज्य के प्रमुख तीन विभाग सौंपे गए हैं। इसमें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय शामिल है। साथ ही उन्हें पुणे और बीड जिलों की गार्जियन मिनिस्टर भी बनाया गया है, जिससे वे इन जिलों के विकास और प्रशासन का ध्यान रखेंगी।

आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
सुनेत्रा पवार ने मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद सुनेत्रा पवार दादर स्थित चैत्यभूमि गईं और भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फूल चढ़ाए और उन्हें याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा। सुनेत्रा पवार ने उसके बाद एनसीपी कार्यालय, मुंबई का दौरा किया। वहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने पति और दिवंगत नेता अजित पवार को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़े  महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को जिम्मेदारी
गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार की उपमुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी उनके पति अजित पवार के हवाई दुर्घटना में असमय निधन के बाद आई। अजित पवार का 28 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके कारण राज्य की राजनीति में हलचल मची थी। इसके बाद 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार ने शपथ ली और महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं।


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद…


    Spread the love

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love