सेंचुरी कर्मचारी की पत्नी का आकस्मिक निधन

सेंचुरी कर्मचारी की पत्नी का आकस्मिक निधन

लालकुआं

लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी सेंचुरी मिल कर्मी की पत्नी किरन सक्सेना का आकस्मिक निधन हो गया, 40 वर्षीय किरन को लो बीपी की समस्या हुई उन्हें जैसे ही हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया जा रहा था उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया उक्त घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार यहां सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत मंगल सक्सेना की पत्नी किरन सक्सेना उम्र 40 वर्ष को दोपहर को बीपी लो होने की शिकायत हुई तो उनके पति एवं परिजन उन्हें सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की डिस्पेंसरी में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, इसके बाद जैसे ही वह हल्द्वानी को उन्हें ले जा रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस हृदय विदारक वारदात से पूरा परिवार स्तब्ध हो गया, किरन का एक बेटा अनमोल उम्र 20 वर्ष एवं एक छोटी बेटी हर्षिता जोकि कक्षा नौ की छात्रा है। पति मंगल सक्सेना सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत है किरन की सास स्वर्गीय मीराबाई धार्मिक क्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान रखती थी।
परिजनों के अनुसार किरन का अंतिम संस्कार शनिवार की प्रातः किया जाएगा उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

और पढ़े  ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…