श्रीनगर- गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 27 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, हुई घोषणा

Spread the love

 

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव (2025-26) 27 सितंबर को होंगे। इसी दिन मतगणना और परिणामों की घोषणा की जाएगी। 28 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बिड़ला परिसर के सीनेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नैनवाल ने कहा कि 18 व 19 सितंबर को नामांकन की तिथि रखी गई है। 20 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक नाामंकन वापसी तथा इसी दिन सायं 4.30 बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 27 सितंबर को प्रात: 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान, इसी दिन अपराह्न दो बजे बाद मतगणना व मतगणना के पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एसीएल सभागार में निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

 

चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य 6, छात्रा प्रतिनिधि, विवि छात्र संघ प्रतिनिधि पद के लिए होंगे। इस मौके पर मुख्य नियंता प्रो. एससी सती ने कहा कि चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ परिसर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी तरह के हुड़दंग से बचने की अपील की। कहा बिना परिचय पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड कैबिनेट: सहकारिता नीति-2026 मंजूर, उपनलकर्मियों को राहत, अग्निवीरों के पुनर्रोजगार के लिए अलग सेल

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love