सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर बस 2 मिनट में चुराई फार्च्यूनर, पकड़ा गया हाईटेक चोर, बताया चोरी का तरीका

सड़क पर कार खड़ी करते हैं तो सावधान हो जाएं। पाॅश काॅलोनी जयपुर हाउस में एक कारोबारी की फार्च्यूनर कार को महाराष्ट्र के वाहन चोर गिरोह ने चुरा लिया। गिरोह ने कार के हाईटेक लाॅक को वाईफाई की मदद से लैपटाप और डिवाइस से जोड़कर दो मिनट में तोड़ दिया। कार को गुरुग्राम, हरियाणा ले जाने वाले थे। मगर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंच गई। मथुरा में घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया जबकि 2 भाग गए। कार भी मिल गई। पुलिस अब गैंग के सरगना महाराष्ट्र निवासी आदिल सहित 5 की तलाश में जुटी है।

 

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि जयपुर हाउस निवासी पुल्कित बंसल कारोबारी हैं। उनके पास आधा दर्जन महंगी कारें हैं। घर के अंदर जगह न होने पर फार्च्यूनर को घर के बाहर पार्क कर देते हैं। 17 फरवरी की रात यह चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे में रात लगभग 2 बजे एक क्रेटा कार आई। उसमें से कोई उतरा नहीं। दो मिनट बाद एक युवक फार्च्यूनर को खोलकर उसे लेकर चला गया।

इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कार बिचपुरी, अछनेरा, गांव मोगर्रा के रास्ते होते हुए मथुरा की तरफ गई है। पुलिस से बचने के लिए चोर कार को जगह-जगह खड़ी कर रहा था। मथुरा में कार बंद हो गई। कार में जीपीएस नहीं था। उधर, चोरों ने एक कंपनी की रिकवरी वैन को बुलाया। उसकी मदद से गुरुग्राम ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस कैमरों की मदद से उन तक पहुंच गई। दो आरोपी अपनी कार से भाग गए, जबकि कार को चोरी करने वाले को पकड़ लिया गया।
और पढ़े  UP: 'किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ', अलीगढ़ में BJP की क्लास में 27 में से 16 मिले गैरहाजिर

आधे दाम में बेचते हैं कार
गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ थाना पनवेल क्षेत्र के कावेरी बिल्डिंग में रहने वाला रिजवान जिया उल्लाह खान है। उसके पास से दो चाबी और 1 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथी आगरा निवासी पुष्पेंद्र, बिटटू, महाराष्ट्र निवासी आदिल, पिंटू, सहित एक अज्ञात के साथ मिलकर कार चोरी की थी। वह हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक लग्जरी गाड़ियां चुरा चुके हैं। वाहनों के लाॅक को इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से तोड़ देते हैं। इसके बाद 30 लाख तक की कार को 15 से 16 लाख रुपये में बेच देते हैं। इसके लिए फर्जी कागजात भी तैयार कराते हैं।

साइबर ठगी करता है गिरफ्तार आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रिजवान पुणे में वाहन चोरी में जेल गया था। वह केरल में साइबर ठगी की घटनाएं भी कर चुका है। छह महीने से वाहन चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है। जब साइबर ठगी नहीं कर पाता है तो ऑन डिमांड कारों को चोरी करता है। चुराई कार को ले जाने के लिए ऐसे रास्तों का प्रयोग करता है, जहां पर टोल प्लाजा नहीं होते हैं। गांव के रास्तों को प्रयोग करते हैं। लग्जरी कार खरीदने और बेचने के लिए एक फर्जी कंपनी बना रखी है, जो रुपये मिलते हैं, उनको आपस में बांट लेते हैं। इन्हें अपने शौक-मौज पूरे करने में खर्च करते थे।
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…