श्रीनगर गढ़वाल- राइफलमैन का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई थी मौत

 

कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में हार्ट अटैक से मौत हुई राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप  का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पौड़ी जिले की तहसील श्रीनगर के गांव कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं निवासी लोकेंद्र प्रताप (26) गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में आठ वर्ष पहले भर्ती हुए थे। इस समय वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक हफ्ते पहले प्रशिक्षण के लिए गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया आए हुए थे।

 

रविवार रात वह भोजन कर सोए, सोमवार सुबह जब वे नहीं उठे तो साथी सैनिक कैंप में पहुंचे। वहां वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।

 

मौत की सूचना मिलने पर माता-पिता, भाई-भाभी आदि परिजन आर्मी कैंप पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में लोकेंद्र की परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी। आठ जून को ही उनकी शादी हुई थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…