अयोध्या: सपा सांसद डिंपल पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी पर सपा महिला सभा आक्रोशित

Spread the love

 

पा सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ सपा का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर से मुलाक़ात कर मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।जिला अध्यक्ष सरोज यादव पार्टी की महिला विंग के साथ पुलिस लाइन एसपी कार्यालय पहुंची और मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत में मौलाना साजिद रशीदी पर डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है, जिसे पार्टी ने अस्वीकार्य और आपत्तिजनक माना है। सरोज यादव ने ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साजिद रशीदी ने हमारे सांसद के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है।

हमने केस दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत सौंपी है। केस जरूर दर्ज होगा।हमने उन्हें माफी मांगने के लिए भी समय दिया था। लेकिन रशीदी ने माफ़ी नहीं मांगी लिहाजा अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी।बता दें कि ये विवाद मौलना साजिद रशीदी की उन टिप्पणियों से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने दिल्ली मस्जिद में डिंपल यादव के पहनावे को अनुचित और इस्लाम-विरोधी बताया था, और बेहद आपत्तिजनक टिपण्णी कर दी।उनका बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, समाजवादी पार्टी के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की और मौलाना से माफ़ी मांगने को कहा।

 


Spread the love
और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love