Sonali Phogat murder Case: अब सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट केस की जांच! मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बोले- गृह मंत्री से करुंगा सिफारिश

भाजपा नेता और लोकप्रिय टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के बाद, खासकर सोनाली के बेटी की मांग के चलते हम यह जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं। मैं आज ही गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर यह सिफारिश करुंगा। हम अपनी पुलिस पर भरोसा करते हैं और वे अच्छी जांच कर रहे हैं, लेकिन सीबीआई जांच अब लोगों की मांग है।
गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की ‘‘बहुत अच्छी जांच’’ की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को निजी रूप से पत्र लिखूंगा।’’

और पढ़े  रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें ...
  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…