काट दिया प्राइवेट पार्ट: दिवाली की रात भाभी ने कर दी  ये हरकत, पति के साथ हुई फरार,तलाश में जुटी पुलिस

गरा के बरहन क्षेत्र के एक गांव में दिवाली पर घर आए सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार का उनकी भाभी ने प्राइवेट पार्ट का दिया। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। तत्काल ही परिजन इंजीनियर को एसएन मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, महिला अपने पति के साथ घर से भाग गई। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

गांव निवासी योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि भाभी पर इंजीनियर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना का कारण नहीं पता चला है। घायल के ठीक होने पर बात की जाएगी।

जिठानी ने दी थाने में तहरीर
देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठानी ने तहरीर में लिखा है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

बहन से शादी का बना रही थी दबाव
घटना के बाद गांव में कई चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर में शादी होने वाली है। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।
  • Related Posts

    नोएडा: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र के हरौला गांव में सोमवार…

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…