Sisodia: पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने गिरेबान पकड़कर खींचा, केजरीवाल भड़के कहा….

Sisodia: पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने गिरेबान पकड़कर खींचा, केजरीवाल भड़के कहा….

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। इस बीच सिसोदिया के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा है कि क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले में अपना पक्ष रखा है।
<strong> Sisodia: पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने गिरेबान पकड़कर खींचा, केजरीवाल भड़के कहा….</strong>
दरअसल, मामले से जुड़ा एक वीडियो पहले दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘ राउज एवेन्यू कोर्ट में एक पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए’। इसके कुछ ही देर बाद इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है’? साथ ही अन्य आप नेताओं ने भी पुलिस के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई है।

मामले को तूल पकड़ता देख हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा। जिसमें दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी। न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है’।

और पढ़े  अमेरिकी सैन्य कार्रवाई: ड्रग्स तस्करी के शक में नाव पर हमला, 5 लोगों की मौत, अब तक 240 से ज्यादा मारे गए
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…