गायक सिनु मिश्रा की फ़िल्म “पिया लागी लगन बस तेरे नाम की” का हुआ मुहूर्त

गोरखपुर –

अरविंद मिश्रा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म “पिया लागी लगन बस तेरे नाम की” का गोरखपुर में मुहूर्त सम्पन्न हुआ।इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में गायक से नायक बने सिनु मिश्रा है।गायक सिनु मिश्रा की फ़िल्म “पिया लागी लगन बस तेरे नाम की” का हुआ मुहूर्त
बता दे सिनु मिश्रा की एज लीड ये पहली फ़िल्म है और वो इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आयें उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी मेहनत कर रहा हूँ ताकि आप सभी दर्शको के लिए एक बेहतरीन सिनेमा दे सकू। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को मेरा ये प्रयास पसंद आयेगा।
फ़िल्म के निर्माता अरविंद मिश्रा ने कहानी के बारे में ज्यादा कुछ डिस्क्लोज़ नही किया उन्होंने बताया कि जैसा हमारी फ़िल्म का टाइटल “पिया लागी लगन बस तेरे नाम की” साफ सुथरा है वैसे ही हमारी फ़िल्म प्योर फैमिली बेस्ड फ़िल्म है जिसमे लव,रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा और हम लोग इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही मुम्बई और उत्तरप्रदेश की खूबसूरत लोकेशनो पर करेंगे।
इस फ़िल्म के निर्माता अरविंद मिश्रा और कई सारी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता दीपक शाह जी है, निर्देशन की कमान अजय कुमार जी संभाल रहे है।
फ़िल्म की कहानी को लिखा है सत्यम मिश्रा ने। संगीत मधुकर आनन्द गीतकार आज़ाद सिंह,मधुकर आनंद है और छायांकन मनोज गुप्ता। फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है। फाइट मास्टर हीरा लाल यादव कोरियोग्राफर महेश आचार्य।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सिनु मिश्रा,मनी भट्टाचार्य, तृषाकर मधु,उमेश सिंह,रमेश द्विवेदी,महेश आचार्य,
अथर्व मिश्रा (बाल कलाकार) आदि कई कलाकार नजर आएंगे।
स्पेशल सांग रानी चटर्जी,अंजना सिंह,पाखी हेगड़े।

और पढ़े  नोएडा में चल रहा था कटिया निगम: घर में बना बिजली उपकेंद्र, 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर..
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…