सिंगापुर एयरलाइंस- विमान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, विमान में टर्बुलेंस की वजह से 1 यात्री की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

सिंगापुर एयरलाइंस- विमान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, विमान में टर्बुलेंस की वजह से 1 यात्री की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई है। विमान में कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इसकी वजह खतरनाक टर्बुलेंस को बताया गया है। एयरलाइन ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। टर्बुलेंस के बाद विमान की बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि बोइंग 777-300 ईआर विमान 211 यात्रियों और चालक दल के 18 सदस्यों को लेकर सिंगापुर जा रहा था। इस दौरान विमान को गंभीर स्तर के टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमारी एक मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी। वहीं, एयरलाइन ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।’

और पढ़े  तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…