हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर से चांदी का मुकुट और नगदी साफ

 

शहर के अतिव्यस्त नैनीताल रोड स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चांदी के मुकुट के साथ ही चांदी के आभूषण और नगदी भी चुरा ली। कालू सिद्ध मंदिर से कोतवाली हल्द्वानी महज 200 से 300 मीटर ही दूर है। मंदिर भी मुख्य मार्ग पर है जहां पूरी रात चहल-पहल रहती है। लिहाजा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

छह दिसंबर की रात कपाट बंद कर पुजारी व सेवादार चले गए। मंदिर के व्यवस्थापक महंत निरंजन गिरी के अनुसार रात 12 बजे के करीब चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से दो किलोग्राम वजन का चांदी का मुकुट, चांदी का लोटा और कई थालियों के साथ ही 35 हजार रुपये भी चुरा लिए। मंदिर के रसोइए का सूट और उसकी नगदी भी चुराई। अगले दिन मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें चोरी करते हुए युवक का चेहरा दिखा तो तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान भी की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…