Bihar: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा,सरकार को वीआरएस के लिए दिया आवेदन

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए अपना आवेदन दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि 17 जुलाई को ही दिया गया यह आवेदन सीएम नीतीश कुमार तक भी पहुंच गया है। अब उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होगी। अगर सीएम नीतीश ने मुहर नहीं लगाई तो एस. सिद्धार्थ को नवंबर तक इंतजार करना होगा। क्योंकि नवंबर माह में वह सेवानिवृत हो जाएंगे। एसीएस का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है।

सियासी गलियारे में यह चर्चा है कि 1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस. सिद्धार्थ विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नवादा का वह दो बार दौरा भी कर चुके हैं। एसीएस बनने के बाद वह लगातार सुर्खियों में रहे। पूर्व एसीएस केके पाठक के कुछ आदेशों को उन्होंने पलट दिया, जो खूब चर्चा में रही। इनमें से स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के नाम काटने वाले आदेश को पलटना भी था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के नाम नहीं काटे जाएंगे।
पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ ने अपनी संपत्ति का विवरण भी साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास बचत खाते में 34.79 लाख रुपये कैश, एक लाख के शेयर व बांड, चार लाख के आभूषण और एक पिस्टल है। इसके अलावा दिल्ली में फ्लैट, तेलंगाना के मेचडल में मकान और तमिलनाडु में फ्लैट भी है। उनके ऊपर बैंक लोन भी है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love