श्याम बेनेगल: मशहूर फिल्म निर्माता बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Spread the love

शहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का आज 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अमर उजाला को यह जानकारी दी कि वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्याम बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। दो दिन से वे काेमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। इससे पहले 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता-अभिनेता और शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और अन्य लोग इस भव्य समारोह का हिस्सा बने थे।

 


Spread the love
और पढ़े  प्वाइंट निमो: भारतीय नौसेना की 2 वीरांगनाओं की उपलब्धि बेमिसाल- धरती के आखिरी छोर पर भी तिरंगा..
error: Content is protected !!