CM योगी से परिवार सहित मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Spread the love

 

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनका स्वागत किया। वहीं, आयोजित कार्यक्रम में शुभांशु ने अपने अनुभव बांटें और शाम को सपरिवार सीएम योगी से मुलाकात की।

 

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से सपरिवार मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी।

 

अंतरिक्ष में मानव जीवन बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण है

अंतरिक्ष में मानव जीवन की संभावना पर उन्होंने कहा कि ये बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण है। वहां की कंडीशन ऐसी नहीं है कि जीवन संभव हो। अंतरिक्ष यात्री वहां जाते हैं तो बेहद नियंत्रित माहौल में रहते हैं। हमारे पीछे एक बड़ी टीम होती है जो लगातार काम कर रही होती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के लिए ये सुनहरा मौका है। हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया है। अंतरिक्ष मिशन में दुनिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया और कहा कि आने वाले 10 वर्षों में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा और कई महत्वपूर्ण मिशन का हिस्सा होगा। अंतरिक्ष में बिताए गए पलों के बारे में शुभांशु ने कहा कि एक काफी चुनौतीपूर्ण होता है। शुरू में ज्यादा दिक्कत होती है फिर आपका शरीर वहां के माहौल के अनुकूल हो जाता है। कहा कि अंतरिक्ष यान से भारत को देखना एक भावुक पल होता है कि जहां से आप आए हैं और अब इतनी दूर हैं। भारत बेहद सुंदर दिखता है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष पर जाने वाले यात्रियों के पीछे एक बड़ी टीम होती है जो लगातार काम कर रही होती है। इतनी बड़ी सफलताएं सामूहिक प्रयास का नतीजा होती हैं।

और पढ़े  अयोध्या में बनकर तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज -9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज,डॉ. अनिल मिश्रा समेत 80 अन्य को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा,…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़ा खुलासा: ऊपर से थे मामला रफा-दफा करने के निर्देश, तब शुरू हुई लीपापोती

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों ने दिल्ली में बैठे शीर्ष…


    Spread the love