श्रद्धा हत्याकांड:-हुआ 1 और सनसनीखेज खुलासा, 6 महीने तक बनकर रहे थे पति-पत्नी श्रद्धा-आफताब

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपने बचाव में यानि खुद को बचाने के लिए शव के टुकड़े किए थे। उसके पास शव को ठिकाने लगाने का कोई और चारा नहीं था।<strong>श्रद्धा हत्याकांड:-हुआ 1 और सनसनीखेज खुलासा, 6 महीने तक बनकर रहे थे पति-पत्नी श्रद्धा-आफताब</strong> हालांकि उसे श्रद्धा की मौत पर पछतावा जरूर है। उसका कहना है कि उसे उसकी मौत पर पछतावा है। उसकी किस्मत खराब है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका श्रद्धा से मुंबई के समय से ही झगड़ा होना शुरू हो गया था। श्रद्धा उसे बर्तनों से मारती थी तो वह उसे थप्पड़ मारता था। इस झगड़े में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पूछताछ में हंसता रहा। पुलिस उसे मना करती थी तब भी वह हंसता रहता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। इस बीच मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी पुलिस को बुधवार को भी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है। पुलिस इन अंगों की जोर-शोर से तलाश कर रही है। हालांकि महरौली के जंगल में काफी जंगली जानवर हैं। ऐसे में संभावना है कि शव के टुकड़ों को जानवर खा गए होंगे।
<strong>श्रद्धा हत्याकांड:-हुआ 1 और सनसनीखेज खुलासा, 6 महीने तक बनकर रहे थे पति-पत्नी श्रद्धा-आफताब</strong>
इस बीच पिछले छह महीने दिल्ली में बारिश भी हुई है। पुलिस को शव के टुकड़े करने वाले औजार भी नहीं मिले हैं। आरोपी ने ऑरी, ब्लेड व चापर आदि को 100 फुटा रोड पर रखे एमसीडी के बड़े वाले कूड़े के ड्रम में डाल दिया था। ऐसे में ये औजार कूड़े के साथ चले गए।

और पढ़े  इस्राइली सेना की कार्रवाई: युद्धविराम के बीच खान यूनिस में हमला, हमास के कमांडर समेत दो लड़ाके ढेर
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…