भोजपुरी फिल्म “दिल एक मंदिर” का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू.

भोजपुरी फिल्म “दिल एक मंदिर” का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू.

गोरखपुर –
फूला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “दिल एक मंदिर” का आज बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर के बरहलगंज में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। बता दें फिल्म की कहानी के बारे में फिल्म के लेखक निर्देशक भृगु बृंदा ने बताया हमारी फिल्म प्यार समर्पण और त्याग पर आधारित ट्राएंगल लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है जिसमे लव रोमांस और फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा आज के इस आधुनिकता के दौर में लोग अपने समाज और सभ्यता को भूल कर वेस्टर्न कल्चर की तरफ जा रहे जो आने वाली पीढ़ी के लिए गलत संदेश जायेगा इन्ही चीजों को ध्यान में रखकर मैंने ऐसी कहानी का लेखन और निर्देशन कर रहा हूं ताकि इस फिल्म से समाज को संदेश पहुंचे। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह,तरुण कुमार और निशा पांडे है। तीनों कलाकार लाजवाब एक्टर है उम्मीद है ये तिकड़ी दर्शको का दिल लूटेगी। फिल्म का निर्माण फूला एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है जिसके निर्माता श्यामपति है और निर्देशक भृगु बृंदा है। फिल्म को संगीत से सजाया अनुज तिवारी ने।फिल्म का छायांकन कर रहे है कृष्णा नंद पांडेय और फिल्म के प्रचारक सोनू यादव (एडिफ्लोर) है। फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल सिंह, तरुण कुमार,निशा पांडेय,उमेश सिंह,पूजा मौर्या,साहेब लाल धारी, बृजेश मिश्रा, श्यामपति,रीना पांडेय,वीर सावरकर,प्रिया वर्मा और गुड्डी, आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…