Shane Warne : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन ने शेन वॉर्न के निधन पर जताया दुख, पूरे राजकीय अंतिम संस्कार के साथ होंगे विदा।

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया के राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शुक्रवार के दिन वॉर्न बेहोशी की हालत में मिले थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने में वॉर्न का अहम योगदान है। वो दुनिया के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट लिए।स्कॉट मॉरिसन ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि शेन वॉर्न के निधन से ऑस्ट्रेलियाई फैंस दुखी और आहत हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा “वो हमारे देश के सबसे महान खिलाड़ियों में एक थे। उनका मजाक, उनकी लगन, उनका नजरिया ऐसा था कि सभी उनसे प्यार करें।” 

शेन वॉर्न के परिवार से बातचीत के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मॉरिशन ने शेन वॉर्न की तुलना महान डॉन ब्रेडमैन से की।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…