शाहजहांपुर: चोरों ने थाने के नजदीक सराफा और मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर की लाखों की चोरी

 

 

शाहजहांपुर के कांट में थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने रविवार रात सराफा और मोबाइल फोन की दुकान के शटर लोहे की रॉड से उठाकर ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। सीओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकब मस्जिद कांच निवासी ज्ञान प्रकाश की थाना कांट क्षेत्र में स्थित सराफा की दुकान है। रविवार रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर प्रवेश किया और लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

 

मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी 
इसी तरह चोरों ने महुआ तिराहे के पास मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी शहजाद की मोबाइल शॉप को भी निशाना बनाया। चोर दुकान से मोबाइल और रिपेयर के उपकरण चोरी कर ले गए। इस दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। रात में हुई चोरी का सुबह पता लगने पर लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। थाने से कुछ दूरी पर दो दुकानों में चोरी की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। दोनों ही दुकानें मुख्य रोड पर हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दो मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…