शाहजहांपुर- दर्दनाक रोड हादसा: ट्रक से टकराई कार..नैनीताल घूमने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत

Spread the love

 

शाहजहांपुर जिले में हुए एक दर्दनाक रोड हासे में तीन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल ही गए । रोड एक्सीडेंट उस समय हुआ जब नैनीताल घूमने जा रहे एक परिवार की कर अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक से जा टकराई ।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुका तिराहे पर आज सुबह लखनऊ की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शिवम पांडे (35), उसके बेटे माधवन (दो) और श्वेता द्विवेदी (42) को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि बाकी तीन घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
द्विवेदी ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार पर सवार सभी लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं। वे परिवार के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। माना जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ गई जिसके चलते हादसा हो गया।
हादसे के मुकाम से अस्पताल तक
लोगो की भीड़
कर और ट्रैक की दुर्घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली । हादसे के मुकाम पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मुकामी लोगो ने मदद कर
घायलों को मेडिकल कालेज भेजा । मेडिकल कालेज में दुर्घटना की खबर मिलते ही बड़ी तादात में लोग घायलों का देखने पहुंचे ।

और पढ़े  ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण: राजनाथ- योगी जी ने माफिया को सही किया, लोग इनको 'बुलडोजर बाबा' कहते हैं

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति मुर्मू ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण…


    Spread the love

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा: दुनिया का इकलौता ‘राम यंत्र’, जानें खासियत…

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने…


    Spread the love