शाहजहांपुर: दर्दनाक हादसा- डीसीएम से टकराई तेज रफ्तार कार, कोचिंग संचालक और छात्र की मौत

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा ओवरब्रिज पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार सवार शिक्षक व उनके शिष्य की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

तिलहर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी मंडी आढ़ती उमेश गुप्ता का 27 वर्षीय बेटा शोभित गुप्ता कोचिंग संचालक है। रविवार सुबह किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। उनके साथ कोचिंग में पढ़ने वाले मोहल्ला बहादुरगंज निवासी व्यापारी विनोद का 18 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय व गांव पुरायू निवासी यश भी थे।

 

10 फुट उछलकर दूसरी साइड में जाकर गिरी कार 
दोपहर बाद करीब ढाई बजे वापसी के दौरान बंथरा ओवरब्रिज के पास कार अनियंत्रित हुई और दस फुट उछलकर दूसरी साइड में जाकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद शोभित गुप्ता व कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी का उजड़ा सुहाग, बेटे के बिखरे सपने
शोभित गुप्ता कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते थे। शोभित की मौत की खबर सुन उसकी पत्नी अनन्या व मां गीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक का ढाई साल का बेटा व्यांश है। जिसकी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई है। 

11वीं में पढ़ता था कार्तिकेय
परिजनों ने बताया कि कार्तिकेय कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। शव को देख उसके पिता विनोद बिलख पड़े। भाई कृष्णा व मां मनीषा की आंख के आंसू थम नहीं रहे थे।

और पढ़े  मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

कार से निकल झाड़ियों में गिरा तीसरा युवक
हादसे में कार में सवार तीसरा युवक निकलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। इससे उसे भी गंभीर चोट आई। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love