शाहजहांपुर: तेजी से बढ़ रहा गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर, कॉलोनियों में आने लगा बाढ़ का पानी

Spread the love

 

शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शहर के सुभाषनगर, अब्दुलागंज, लोधीपुर, ब्रजबिहार आदि कॉलोनियों में पानी घुस चुका है। लोग अपना सामान घरों की छत पर पहुंचा रहे हैं। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। प्रशासन की टीमें निगरानी कर रहीं हैं लेकिन पानी बढ़ने से लोगों में दहशत बनी हुई है।

शाहजहांपुर शहर गर्रा और खन्नौत नदियों के बीच बसा हुआ है। पिछले दो दशक में लोग इन नदियों के दूसरी ओर जाकर भी बसे हैं। नई पॉश कॉलोनियां बनीं हैं। पिछले वर्ष जुलाई में दोनों नदियां उफनाईं थीं। गर्रा नदी का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुस गया था, जिसकी वजह से उसे खाली कराया गया था। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे भी बंद करना पड़ा था। इस वर्ष अब तक हालात ठीक रहे लेकिन मंगलवार से खन्नौत नदी का पानी लोधीपुर इलाके में घुस गया है। बृहस्पतिवार सुबह बृजविहार कॉलोनी में भी पानी पहुंच गया।

 

गर्रा नदी का पानी सुभाषनगर इलाके में पहुंच गया है। लोगों ने छत पर शरण ले रखी है। लोगों का उम्मीद है कि एक-दो दिन में पानी उतर जाएगा। हालांकि प्रशासन का मानना है कि अभी पानी बढ़ेगा और आज घटने की संभावना नहीं है। गर्रा नदी का पानी तिलहर तहसील के गांवों में भी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों के सामने दिक्कत पैदा हो गई है। जानवरों के खाने के लिए चारा नहीं बचा है।


Spread the love
और पढ़े  ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण: राजनाथ- योगी जी ने माफिया को सही किया, लोग इनको 'बुलडोजर बाबा' कहते हैं
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love