शाहजहांपुर: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक बना आग का गोला, चालक की बची जान

Spread the love

 

शाहजहांपुर के अल्हागंज में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार की शाम एक ढाबे के सामने हुल्लापुर से जलालाबाद की ओर जा रहे सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने ट्रक रोककर और केबिन से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे पर दोनों ओर का यातायात रोक दिए जाने से जाम लग गया।

ट्रक चालक रामायण प्रसाद तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के सतना से बीड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेंदू पत्ता लेकर अमरोहा जा रहा था। शाम करीब 7.30 बजे ढाबा के पास ट्रक पहुंचने पर बैक मिरर में ट्रक के पीछे लपटें उठती दिखने पर जब तक ट्रक रोका, आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर एहतियात दोनों ओर का यातायात रोक दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया और उसकी दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक में आग कैसे लगी। घटना के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love