शाहजहांपुर – मासूम से बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सहित एक सिपाही गोली लगने से हुआ घायल

 

जिले में 4 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है मुठभेड़ में आरोपी के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश यश ने बृहस्पतिवार  को बताया

रामपुर पूर्वी गांव में रहने वाली 4 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रही थी रात में परिजनों ने देखा की बच्ची गायब है तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की बुधवार सुबह बच्ची गांव के 1 किलोमीटर दूर ट्यूबवेल पर निर्वस्त्र हालत में मिली।

उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से गांव के ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति को शक के आधार पर नाम जाहिर करते हुए अपहरण तथा बलात्कार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई  । पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि नामज़द व्यक्ति घटना में शामिल नहीं था इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि गांव का ही एक व्यक्ति संजू ने ही इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि संजू इससे पहले भी एक बच्ची को उठा कर ले जा रहा था तब गांव वालों ने उसे बत्ती छीन ली थी।

शाहजहांपुर – मासूम से बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सहित एक सिपाही गोली लगने से हुआ घायल
राजेश ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने संजू की तलाश शुरू की तो पता चला कि बुधवार रात में संजू गांव से भाग गया है और जिन्न वाली पुलिया के पास वाहन की तलाश में खड़ा है पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद पुलिस ने भी फायर किया जिसमें गोली लगने से संजू घायल हो गया।

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी से हुई  पूछताछ  के बारे  में बताया कि आरोपी ने कहा है कि वह छत के सहारे बच्ची के घर में घुस गया और बच्ची को सोते हुए उठाकर ट्यूबवेल पर ले गया जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया है।

पुलिस ने आरोपी संजू एवं घायल सिपाही अनिल कुमार को घायल अवस्था में  अस्पताल में भर्ती कराया है दोनों के गोली लगी है।

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…