BMC चुनाव में स्याही विवाद का साया, राज ठाकरे ने लगाए धांधली के आरोप तो नगर निगम ने दिया जवाब

बीएमसी चुनाव के लिए मतदान जारी है, लेकिन विपक्ष द्वारा धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं। मनसे नेता राज ठाकरे ने मतदान में इस्तेमाल की जा रही स्याही पर सवाल उठाए हैं। राज ठाकरे ने कहा कि जो स्याही पहले इस्तेमाल की जा रही थी, उसे नए पेन से बदल दिया गया है और इस पेन को लेकर कई शिकायतें मिली हैं।

 

राज ठाकरे ने क्या आरोप लगाए हैं?

    • राज ठाकरे ने दावा किया कि अगर आप हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करते हैं तो उससे स्याही मिट सकती है। इससे ये होगा कि लोग वोट करेंगे और बाहर जाकर हाथ धोकर फिर से वोट करने आ जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए भी नया नियम बना दिया गया है। ये दिखाता है कि ये सरकार सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकती है।
    • राज ठाकरे ने कहा, ‘हम इसे चुनाव नहीं कह सकते, जहां कोई सत्ता में रहने के लिए इस तरह की धांधली कर रहा हो। मैं लोगों और शिवसेना के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इसे लेकर चौकन्ने रहें। एक व्यक्ति दो बार वोट करते हुए पकड़ा गया है।’

उद्धव ठाकरे ने की निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

  • उद्धव ठाकरे ने भी धांधली के आरोप लगाए और इसे लोकतंत्र की हत्या की कोशिश बताया। पूर्व सीएम ने कथित गड़बड़ियों के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमरे के इस्तीफे की भी मांग की।
  • उद्धव ठाकरे ने राज्य निर्वाचन आयोग को संविधान विरोध निकाय कहकर तंज कसा। उद्धव ठाकरे ने चुनाव निकाय और सरकार के बीच सांठ-गांठ के भी आरोप लगाए।
और पढ़े  तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

बीएमसी ने आरोपों को क्या कहकर खारिज किया?

  • बीएमसी ने स्याही को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। बीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि स्याही मिटने वाली मीडिया की रिपोर्ट्स तथ्यात्मक रूप से गलत थीं। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।
  • बयान में कहा गया है कि प्रक्रिया के तहत पोलिंग स्टाफ मतदाताओं की ऊंगली पर न मिटने वाली स्याही लगाते हैं और ये बाएं हाथ की ऊंगली पर लगाई जाती है। बीएमसी चुनाव के लिए 10,231 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। पूरे मुंबई में 64,375 अधिकारी और कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने भी लगाए धांधली के आरोप
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘नाम जिस बूथ पर होना चाहिए उस बूथ पर ना रखते हुए बहुत दूर लेकर गए हैं ताकि लोग मतदान ना कर सकें। मुंबई में एक मंत्री का ही नाम बूथ पर नहीं है। उनके घर के लोगों के नाम अलग-अलग बूथ पर दिए हैं। ईवीएम मशीन पर समय 15 मिनट आगे का है। मशीनों का अनुक्रम गलत है। बूथ के 100 मीटर के दायरे में भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भी हुए परेशान
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गणेश नाइक भी नवी मुंबई निगम चुनाव में मतदान के लिए परेशान हुए। दरअसल जिस बूथ पर वे वोट करते आए हैं, उस बूथ से मंत्री गणेश नाइक का नाम मतदाता सूची से गायब था। इसे लेकर नाइक ने कहा कि वे बीते कई वर्षों से नवी मुंबई स्कूल नंबर 94 में मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें बताया गया कि उनका वोट सेंट मैरी हाई स्कूल केंद्र पर है। इसके बाद गणेश नाइक सेंट मैरी स्कूल अपना वोट डालने पहुंचे। नाइक ने बताया कि इस बार उनके परिवार के वोट तीन अलग-अलग केंद्रों पर डाले गए। जब नाइक से पूछा गया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है तो उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए जिम्मेदार है।

  • Related Posts

    राजस्थान का मौसम: नवंबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी? बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार, जानिए बाकी शहरों के हाल

    राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से दो से पांच…

    ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप ने उतारी टास्क फोर्स, इराक से सीमा बंद करने को कहा, कतर के पीएम से करेंगे मुलाकात

    ईरान पर आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने दो मोर्चों पर कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की…