हरिद्वार- होटल में महिला का यौन शोषण, ऑटो और कार चालक के अलावा मैनेजर को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

 

रिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को होटल में ले जाने के बाद यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल मैनेजर ने बिना आईडी लिए और रजिस्टर में एंट्री के बिना कमरा किराये पर दे दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी ऑटो और कार चालक के अलावा होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

 

तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक महिला हरिद्वार बस अड्डे के पास पहुंची और ऑटो में सवार हो गई। कुछ दूरी पर ऑटो चालक ने उसे कार में बैठा दिया। आरोप है कि यहां से कार चालक उसे बातों में उलझाकर सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली में ले गया।

टीम गठित जांच शुरू
पीछे-पीछे ऑटो चालक भी पहुंच गया। आरोप है कि होटल के कमरे में ले जाकर महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद महिला ने किसी तरह वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। शिकायत में बताया कि श्याम व अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गोविंदा ने दोनों की इसमें सहायता की। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित करते हुए जांच शुरू की गई।

रविवार को आरोपी अंकित वर्मा निवासी बड़ी जामा मस्जिद सुनारो वाली गली थाना नहटौर बिजनौर हाल श्रीराम एन्क्लेव सराय ज्वालापुर, श्याम साहू निवासी प्राईमरी स्कूल के पास शास्त्री नगर कड़च्छ ज्वालापुर, होटल मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी जिला मुरादाबाद हाल सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली कोतवाली नगर को घोड़ा घाट के पास नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़े  देहरादून- दून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love