थराली / उत्तराखंड : पंचायतों के गठन के बाद पहली बार हुई बीडिसी बैठक में सडक, पानी,बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के गंभीर मुद्दे।

Spread the love

चमोली जिले के विकास खंड नारायणबगड़ में पंचायतों के गठन व कोरोनाकाल के उपरांत पहली बार हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क, पेयजल,विद्युत,शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे।वहीं बैठक में सड़को के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे एनपीसीसी व ब्रिडकुल जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर ध्वनिमत से निंदा प्रस्ताव भी पारित किए गए।

गुरुवार को ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख यशपालसिंह नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक शुरू हुई।इस मौके पर थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर जनता की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करें।

वहीं जनप्रतिनिधियों ने चर्चा करते हुए सबसे अधिक शिकायतें पीएमजीएसवाई, एनपीसीसी,लोनिवि,ब्रिडकुल,जल संस्थान के भ्रष्टाचार और कार्योँ की निम्न गुणवत्ता पर लीपापोती की आईं।इस दरमियान जनप्रतिनिधियों ने सडक और पेयजल से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आडे हाथों लेते हुए निर्माण कार्यों व जलापूर्ति में भारी धांधलियों व गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाए, जिसपर सभी जबाबदेह अधिकारी जनप्रतिनिधियों और तमाम विभागों के अधिकारियों से खचाखच भरे ब्लाक सभागार मे संतुष्ट पूर्ण जबाब देने के बजाए गबलें झांकते नजर आए।

अंत में क्षेत्रों में निर्माणाधीन सडकों को बनाने वाले एनपीसीसी और ब्रिडकुल से किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों के नही पहुंचने पर उनके खिलाफ ध्विनिमत से निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।


Spread the love
और पढ़े  जौलीग्रांट- 1 अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *