वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप चौधरी ने गुरु से लिया आशीर्वाद रामलला का किया दर्शन.

वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप चौधरी ने गुरु से लिया आशीर्वाद रामलला का किया दर्शन.

खबर अयोध्या से गुरु शिष्य की परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी ने श्री राम लला का किया दर्शन पूजन कर अपने गुरु राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आवास पहुंचकर लिया आशीर्वाद वही मीडिया से बात करते हुए अनूप चौधरी ने कहा कि आज गुरु शिष्य की परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर हमने अपने गुरु आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया भगवान रामलला का दर्शन पूजन किया और भगवान से मैं यही प्रार्थना किया कि देश और दुनिया भर में जहां पर भी सनातन धर्म सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग हैं, उन सभी का कल्याण हो, उनके जीवन में खुशहाली आए , दिन रात तरक्की करें ऐसी प्रार्थना किया है। साथ ही हम सबके प्रिय देश के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय तल से जितनी बार में शुभकामना धन्यवाद बधाई दी जाए वह कम है जिस तरीके से गगनचुंबी भगवान श्री राम लला जी की जन्म भूमि पर भव्य दिव्य श्री राम मंदिर बन रहा है उसकी प्रशंसा या जो भी कहा जाए वह कम है शब्दों में वर्णन नहीं हो सकता जिस तरीके से वहां पर कार्य हो रहा है और वह बहुत ही जल्दी भगवान श्री राम लला के अनन्य भक्तों के लिए दर्शन पूजन हेतु मंदिर खोल दिया जाएगा,

और पढ़े  अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…