हरिद्वार: छह बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर घोटाला, मृतका का फर्जी अंगूठा लगाकर किया दाखिल खारिज

Spread the love

हसील हरिद्वार में करीब छह बीघा बेशकीमती जमीन के घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें मृतका के फर्जी अंगूठे से शपथ पत्र तैयार कर दाखिल खारिज कर दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त ने डीएम से रिपोर्ट तलब की है। डीएम की रिपोर्ट पर जमीन घोटाला समन्वय समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा।

यह मामला हरिद्वार तहसील के मौजा नूरपुर पंजनहेड़ी के खाता संख्या-108, नया 223, खसरा नंबर 48 से जुड़ा है, जिसका क्षेत्रफल 4.6840 हेक्टेयर है। इसमें से 0.390 हेक्टेयर (करीब छह बीघा) भूमि शिकायतकर्ता सुनीता शर्मा निवासी ग्राम मिस्सरपुर, कनखल हरिद्वार के भाग की है। सुनीता शर्मा ने पूर्व में शिकायत दर्ज कराई थी कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली महिला के नाम पर उत्तराखंड में जमीन खरीदी गई जबकि बाहर का व्यक्ति हरिद्वार में इतनी जमीन नहीं खरीद सकता है।

हैरत की बात यह है कि जिस विमला देवी से जमीन की खरीद करने का दावा किया गया, उसकी मृत्यु 10 जनवरी 2008 को हो चुकी थी लेकिन आरोपियों ने जमीन को हड़पने के लिए विमला देवी की मृत्यु के ठीक 4 साल बाद 16 अगस्त 2012 की तिथि में उनके फर्जी अंगूठे के निशान लगाकर एक फर्जी शपथ पत्र तैयार कर दाखिल खारिज करा ली गई।

 

मामले की जांच होने पर दाखिल खारिज को 2014 और 2015 में निरस्त कर दिया गया। मगर आरोपियों ने फिर से 2022 में फर्जी ढंग से जमीन की दाखिल खारिज अपने नाम करा ली। मामले से एसडीएम और डीएम से कार्रवाई की मांग की गई, पर, चार साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता सुनीता ने गढ़वाल मंडल आयुक्त को शिकायत की।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: कांग्रेस ने लगाए कई गंभीर आरोप, जांच पूरी होने तक बीकेटीसी को भंग करने की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) उत्तम सिंह चौहान ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पूरे प्रकरण में जांच 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अपर आयुक्त ने कहा है कि जांच रिपोर्ट में यह भी बताया जाए कि जमीन घोटाला हुआ या नहीं। कहा कि जांच रिपोर्ट समय से उपलब्ध करा दी जाए ताकि समन्वय समिति की बैठक में फैसला लिया जा सके।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love