Savarkar jayanti – आब भाजपा प्रवक्ता ने की मांग: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर वीर सावरकर रखा जाये

Spread the love

आज हिंदुत्व के विचारक वीर सावरकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने मांग की कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर वीर सावरकर पर किया जाए।

पीएम ने ट्वीट कर कहा, मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’ मोदी ने सावरकर पर अपने और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संदेशों (वॉयसओवर) के साथ हिंदुत्व के अग्रणी विचारक के गुणों और योगदान के बारे में बात करते हुए एक तस्वीर एलबम भी साझा किया है।
वीर सावरकर 1883 में महाराष्ट्र में जन्मे थे। वह हिंदुत्व के प्रखर विचारक थे। भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने मांग की है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया जाना चाहिए। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अपने संदेश में कहा, ‘स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और एक विद्वान, वीर विनायक दामोदर सावरकर हिंदुत्व के प्रमुख विचारकों में से एक थे। उनकी जयंती के अवसर पर, आदरणीय पीएम ने उनकी एक क्लिप साझा करते हुए सावरकर के विभिन्न गुणों को बताया है।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को किया फोन, जंग में बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा की
  • Related Posts

    LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…


    Spread the love

    दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश को दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *