सैमसंग S23 series:- अब भारत में ही बनेंगे नए स्मार्ट प्रीमियम फोन,कम हो सकती है कीमत

सैमसंग S23 series:- अब भारत में ही बनेंगे नए स्मार्ट प्रीमियम फोन,कम हो सकती है कीमत

Samsung-

कोरियाई स्मार्ट डिवाइस निर्माता सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में बनाने वाली है। कंपनी ने कहा कि वह स्थानीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रीमियम गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन भारत में बनाएगी। बता दें कि सैमसंग ने इसी हफ्ते अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S23 series को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत तीन प्रीमियम फोन Galaxy S23 Ultra, Galaxy S23 और Galaxy S23 plus को लॉन्च किया गया है। Galaxy S23 को 75 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

वियतनाम से आयात हो रहे स्मार्टफोन
फिलहाल गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन सैमसंग की वियतनाम फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं और कंपनी इन्हें भारत में बिक्री के लिए आयात करती है। सैमसंग ने एक बयान में कहा “भारत में बेचे जाने वाले सभी गैलेक्सी S23 स्मार्टफोन कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में निर्मित किए जाएंगे। सैमसंग पहले से ही नोएडा फेक्टरी में स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से भारत में अधिकांश घरेलू मांग को पूरा करता है। सैमसंग का ‘मेड इन इंडिया’ गैलेक्सी S23 स्मार्टफोन बेचने का निर्णय, कंपनी की भारत के निर्माण और विकास की कहानी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाता है।”
कम हो सकती है फोन की कीमत
कंपनी ने यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैमरा लेंस के आयात पर शुल्क हटाने की घोषणा के बाद दिया है। बता दें कि गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन में कैमरा एक प्रमुख फीचर्स में से एक है। कंपनी ने बुधवार को ही गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन के तीन मॉडल पेश किए, जो हाई-एंड कैमरा सेंसर के साथ आते हैं। यानी इससे सैमसंग फोन की कीमतों में कमी आ सकती है।
200MP कैमरे के साथ आया है Galaxy S23 Ultra
सैमसंग के बयान में कहा गया है, “गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा सैमसंग को सबसे एडवांस्ड कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया गया है, जिसे लगभग किसी भी लाइटिंग कंडीशन के लिए तैयार किया गया है। गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में एक नया 200 मेगापिक्सल का एडेप्टिव पिक्सल सेंसर दिया गया है जो शानदार फोटो कैप्चर करता है।” इस फोन को पांच कैमरा सेंसर से लैस किया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल से 200 मेगापिक्सल की रेंज में कैमरा सेंसर मिलते हैं।

और पढ़े  अमेरिका: फ्लोरिडा में विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश, प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…