कैंसर से जंग हारे सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता, 88 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पिछले कई दशकों से संभाल रहे उनके बॉडीगार्ड शेरा के परिवार में इन दिनों शोक की लहर है। शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

शेरा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उनके पिता का अंतिम सफर शाम 4 बजे उनके निवास ‘1902, द पार्क लग्जरी रेजीडेंस, ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई’ से शुरू होगा। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस शेरा को सांत्वना दे रहे हैं और दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत रखने की बात कह रहे हैं।

 

पिता के बेहद करीब थे शेरा 
सुंदर सिंह जॉली को उनके बेटे शेरा हमेशा एक आदर्श पिता के रूप में देखते रहे। इसी साल मार्च में पिता के जन्मदिन पर शेरा ने एक भावुक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने उन्हें सबसे ताकतवर इंसान और अपनी प्रेरणा बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘मेरी हर ताकत आपसे आई है, आप मेरे भगवान हैं पापा।’

शेरा की सलमान के साथ अटूट दोस्ती
शेरा, जिनका असली नाम गुरमीत सिंह है, पिछले लगभग तीन दशकों से सलमान खान के साथ हैं। वो केवल एक बॉडीगार्ड नहीं, बल्कि सलमान के परिवार के सदस्य जैसे माने जाते हैं। हर फिल्म शूटिंग, कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय दौरे में सलमान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले शेरा, उनके सबसे विश्वसनीय सहयोगी और दोस्त हैं।

और पढ़े  अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

सलमान खान ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
सुंदर सिंह जॉली के निधन की खबर सुनते ही जहां एक तरफ इंडस्ट्री के कई सितारे और प्रशंसक सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर अब तक सलमान खान का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Related Posts

    अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

    अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल एफ-35 के कुछ पुर्जों के हांगकांग पहुंचने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुर्जे ऑस्ट्रेलिया…

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…