ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर कहा कि सत्य को दबाया छिपाया और नकारा नही जा सकता है।

Spread the love

अयोध्या –

सत्य तो सफेद ऱंग की भांति है जिस पर काला रंग धोखे से चढाने के बाउजूद भी उतरने फर सफेद ही निकलेगा।आज कुछ ऐसा ही काशी विश्वनाथ में हो रहा है।

उन्हों ने कहा तलवार और हत्या के बल पर हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों और संपत्तियों पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले लुटेरे आक्रमणकारियों को यह नही मालुम था कि एक ना एक दिन इस देश का नागरिक जागेगा और अपने पूर्वजों की छीनी गयी संपत्ति को पुनः वापस लेने हेतु हर तरह का प्रयास करेगा।

उन्हों ने कहा सात आठ सौ वर्ष पूर्व भारत में आकार आक्रण करना और हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों पर बलात कब्जा कर लेने से कोई सदा सर्वदा के लिये मालिक नही बन जाता है।

आज जो संपत्ति जैसे गई वैसे ही उसे लेनी कही से अनुचित नही है।देश में हिन्दुओं के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा हजारों स्थल ऐसे है जिनपर बलात रुप से कब्जा किया गया।

अयोध्या में भव्य मंदिर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के मार्ग दर्शन में बन रहा है यानि न्यायालय ने मुक्त कर हिन्दुओं को उनका चुराया गया अधिकार दे दिया ठीक उसी प्रकार काशी मथुरा का अपहरण कर अनाधिकृत अधिकार जताने वालों से भीअब हमारे धार्मिक स्थलों की मुक्ति न्याय संगत होगी।

आज काशी विश्वनाथ के ज्ञानवापी ढ़ाचे में शिवलिंग का मिलना सुखद संदेश है। 

हमारे पूर्वज और वर्तमान में हमारे सनातनी इतिहासकार, वैदिक विद्वानों ने सीना ठोककर जो कहा वही सत्य आज सामने दिख रहा है। जैसा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि के विवादित ढ़ांचे के नीचे नीव मे छिपा रहा है।

और पढ़े  इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: UP किराया कानून के 5 प्रावधान रद्द, नहीं ली राष्ट्रपति की मंजूरी, 1972 का कानून लागू

वर्तमान मुस्लिम पक्ष को स्वतः हिन्दुओं के साथ किये गए छल कपट और लूट पर खेद प्रकट करते हुए अपने असत्य अधिकारो़ से पीछे हट जाना चाहिए।


Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *