यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला: कीव पर बरसाईं मिसाइलें और ड्रोन, नौ की मौत

Spread the love

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 नागरिक घायल हुए हैं।

कीव के मेयर विताली क्लिचको ने टेलीग्राम पर बताया कि सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला एक रिहायशी इमारत मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, बचावकर्मियों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से 35 लोगों को सुरक्षित निकाला। इस इमारत में दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हुए हैं।
कहां सबसे ज्यादा तबाही?
राजधानी के डारनित्स्की जिले में हमले के कारण मकानों, वाहनों, एक प्रशासनिक भवन और अन्य गैर-रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा। राज्य आपातकालीन सेवा के मुताबिक, इस इलाके में सात लोगों की मौत हुई और 14 अन्य घायल हो गए। वहीं, शेवचेंकिव्स्की जिले में आपातकालीन कर्मियों ने एक गैर-रिहायशी इमारत में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, पहले आई उन खबरों पर कोई नई जानकारी नहीं दी गई, जिनमें एक अन्य रिहायशी इमारत में लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी। शहर के दो अन्य जिलों में भी व्यावसायिक और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
एक हफ्ते में कितने लोगों की मौत? 

  • यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब दो दिन पहले ही रूस ने पूरे यूक्रेन में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया था।
  • उस हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • वहीं, रूस की एक मिसाइल पोलैंड के हवाई क्षेत्र में भी प्रवेश कर गई थी।
और पढ़े  मेटा इंडिया पर बड़ी कार्रवाई: प्रमुख अरुण श्रीनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज, PM मोदी से जुड़ा है मामला

अमेरिका से किन हथियारों की मांग कर रहे जेलेंस्की?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगी देशों से पैट्रियट एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, ताकि रूस के मिसाइल हमलों का प्रभावी जवाब दिया जा सके। शुक्रवार देर रात जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इसी सप्ताह वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी बैठक पर भी चर्चा की। जेलेंस्की ने उस बैठक को “सकारात्मक और उपयोगी” बताया।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा, “हमारे देश पर रूस के हवाई हमले लगातार जारी हैं। हवाई रक्षा प्रणाली, विशेष रूप से बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए पैट्रियट सिस्टम के इंटरसेप्टर, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।”

पैट्रियट सिस्टम पर ट्रंप ने क्यों नहीं लिया अंतिम फैसला?
जुलाई में अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट सिस्टम बनाने का लाइसेंस देगा। हालांकि, शुक्रवार को मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Spread the love
  • Related Posts

    भोगपुरम में हवाई अड्डे का उद्घाटन, जनसभा में PM बोले- स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए आज अहम दिन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे के निर्माण पर…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज, 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। शनिवार (1 अगस्त) भारत के लिए सबसे अहम दिनों में से एक साबित…


    Spread the love