रुद्रपुर- बंद मकान में किराएदार का शव, नाक-मुंह से निकल रहा था खून, सनसनी फैली, जांच शुरू

रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा बिहार कॉलोनी में एक बंद मकान के अंदर किराएदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय कमलेश चंद्र दुबे निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश पिछले कई वर्षों से ट्रांजिट कैंप की कृष्णा बिहार कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कमलेश काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल पुलिस टीम और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मकान मालिक दीपक पाठक समेत आसपास के लोग मौजूद थे।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने बंद लोहे के गेट से अंदर झांककर देखा तो कमलेश कमरे के अंदर फर्श पर पेट के बल पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस ने डायल-112 की सहायता से गेट खोलकर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस के अनुसार, मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था और बाएं घुटने पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ समय पूर्व हुई होगी। मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वहीं, परिजनों ने बताया कि कमलेश शराब पीने के आदी थे। घटना की सूचना उनकी पत्नी अंजू दुबे और अन्य परिजनों को दे दी गई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही।

और पढ़े  ऋषिकेश:12 अक्तूबर को होगा सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन, 500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…