रुद्रप्रयाग- महिला कमरे में सो रही थी तभी गुलदार ने किया हमला, दरवाजा तोड़कर बाहर खींचा, पति ने बचाई जान

 

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक गुलदार ने कमरे में सो रही महिला पर हमला कर दरवाजा तोड़कर उसे बाहर खींच लिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगस्त्यमुनि ब्लाक के धान्यों गांव में सोमवार देर रात्रि करीब 3.30 बजे कुशला देवी अपने घर में सोई थीं। इसी दौरान गुलदार ने दरवाजा तोड़कर महिला पर झपटा मारा और खिंचने का प्रयास किया। महिला के पति ने गुलदार पर लाठी से वार कर भगाया। महिला के नाक और माथे पर गुलदार ने नाखून से हमला किया है।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, इससे पहले एक महिला को गुलदार ने गौशाला में घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

श्रीनगर में सुबह-सुबह गुलदार ने एक व्यक्ति पर किया हमला
श्रीनगर गढ़वाल में भी आज सुबह-सुबह एक 32 वर्षीय व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा व्यक्ति गंगा दर्शन से आगे पौड़ी रोड पर मजदूरी का कार्य करता है। सुबह जब वह शौच के लिए जा रहा था उस समय गुलदार ने हमला कर दिया। घायल को संयुक्त अस्पताल भर्ती करवाया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…