नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार दोपहर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुशांत शर्मा (32) पुत्र किशन शर्मा निवासी रुद्रप्रयाग घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दोपहर 3:23 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमों को रवाना कर दिया गया था।
घायल को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। मौके पर टीआई कैलाश चंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही।








