रुड़की के यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत: नई बाइक लेकर जा रहा था पांवटा साहिब

शुक्रवार सुबह बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदूवाला के पास एक स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरिद्वार जिले के रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वह देहरादून से नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे।

सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आस मोहम्मद ने देहरादून से करीब 18 लाख रुपये की नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी ली थी। इसके बाद वह इसी बाइक से बल्लमपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते हिमाचल प्रदेश के पांवटा की ओर जा रहे थे।

 

Roorkee YouTuber dies in road accident Was riding his new bike to Paonta Sahib crashed into a divider

 

हिंदूवाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 

मृतक सोशल मीडिया पर ‘आशु यूके राइडर’ के नाम से चर्चित थे। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब नौ लाख फॉलोवर बताए जा रहे हैं। नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी लेने के बाद शुरू हुआ उनका सफर कुछ ही देर में जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

 

उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और फॉलोवर के बीच शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पोस्ट और कमेंट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

वहीं, सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। हाईवे पर बाइक चलाते समय हेलमेट के साथ गति पर नियंत्रण रखना और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है।

और पढ़े  हरिद्वार: CM की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…